Public Hearing : जिला पंचायत अध्यक्ष लाइन में लगे, नंबर आने पर कलेक्टर के समक्ष रखी अपनी बात

बोले- राजनीतिक द्वेष के कारण की जा रहीं फर्जी शिकायतें

Public Hearing : छिंदवाड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार आज मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे।

इसके लिए उन्होने आम जनता की तरह कलेक्टर से मिलने का रास्ता अपनाया।

वे लाइन में लगे और अपनी बारी आने पर कलेक्टर से मिले।

दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार पर पिछले दिनों भाजपा के कुछ नेताओं ने

आरोप लगाए थे कि उन्होने गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा है।

इसकी शिकायत उक्त भाजपा नेताओं ने कलेक्टर से की थी और जांच की मांग की थी।

इसी संबंध में वे जनसुनवाई में कलेक्टर से मिलने पहुंचे।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के समक्ष अपनी बात रखते हुए उन्होने कहा कि वे एक आम नागरिक की तरह न्याय मांगने आए हैं।

उन्होने कलेक्टर से मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों ने उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवाल उठाए हैं

उनसे प्रमाण मांगे जाएं। श्री पुन्हार ने आरोप लगाए कि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More…Success : फरार गांजा तस्कर को उड़ीसा से किया गिरफ्तार

Read More…Arrangement : दक्षिण खत्म, पांढुर्णा वनमंडल आया अस्तित्व में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *