Rainfall : अंधड़ के साथ बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

विभाग का अनुमान : अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

Rainfall : छिंदवाड़ा। शहर में शनिवार दोपहर अचानक तेज अंधड़ के साथ बादलों ने बूंदाबांदी शुरू कर दी।

कुछ देर चली इस हल्की बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए तपन से राहत मिली।

पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था,

लेकिन शनिवार की इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

शनिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के कुछ देर बाद ही धूप निकल आई।

इससे उमस का वातावरण बन गया। शहर में कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी कुछ देर के लिए बाधित हुई।

Read More…Visit : केंद्रीय मंत्री पहुंचे छिंदवाड़ा, सांसद ने की मुलाकात

Read More…Excursion : सांसद ने निभाया वादा; छात्राओं ने संसद भवन में देखा कामकाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *