Visit : केंद्रीय मंत्री पहुंचे छिंदवाड़ा, सांसद ने की मुलाकात

जिले के विकास के लिए मांगा सहयोग

Visit : छिंदवाड़ा। केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे।

उनके आगमन पर सांसद बंटी विवेक साहू सर्किट हाउस पहुंचे और स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री ने सांसद को जन्मदिन पर बधाई भी दी। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर चर्चा हुई।

इस दौरान सांसद श्री साहू ने केंद्रीय मंत्री को छिंदवाड़ा-पांढुर्णा जिलों की जानकारी दी और विकास को लेकर चर्चा की।

उन्होने दोनों जिलों के विकास के लिए सहयोग मांगा।

सांसद ने सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं

जैसे समाज के वंचित और हाशिए पर पड़े अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विकलांग व्यक्ति,

वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को लेकर विस्तृत चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि छिंदवाड़ा, पांढुर्णा जिले के नागरिकों के लिए उनके मंत्रालय

द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा।

इस दौरान सर्किट हाउस में भाजपा नेता अरविंद राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं युवा भाजपा नेता उपस्थित थे।

Read More…Excursion : सांसद ने निभाया वादा; छात्राओं ने संसद भवन में देखा कामकाज

Read More…Police Action : महामंडलेश्वर अजय रामदास गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *