BJP News : चौंकाएंगे भाजपा की नई कार्यकारिणी में शामिल नाम!

भोपाल से इशारा मिलते ही कर दी जाएगी सूची जारी

BJP News : छिंदवाड़ा। प्रदेश भाजपा के नए मुखिया की नियुक्ति हो गई। इसके साथ ही जिले में भाजपा की नई कार्यकारिणी

के गठन की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं कि भोपाल से इशारा मिलते ही छिंदवाड़ा जिले की

कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यकारिणी गठन की कवायद पूरी कर ली है।

संगठन की कौन सी जवाबदारी किस नेता को देनी है इसे लेकर सूची तैयार की जा चुकी है।

सूत्रों की मानें तो नई कार्यकारिणी में शामिल कुछ नाम कार्यकर्ताओं को चौंका सकते हैं।

इसमें ऊर्जावान युवाओं के साथ वरिष्ठों के अनुभव का तालमेल बैठाने का प्रयास किया गया है।

नई कार्यकारिणी में पार्टी गाइडलाइन का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

बहरहाल, इस पर कोई भी नेता फिलहाल बात करने तैयार नहीं है।

सभी का कहना है कि प्रदेश कार्यालय से हरी झंडी मिलते ही सूची जारी कर दी जाएगी।

मंडलों में भी फेरबदल संभव

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद कुछ मंडलों में

आमूलचूल परिवर्तन भी संभव है। यह परिवर्तन अनुशासनहीनता के आरोपों को लेकर किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

अब देखना होगा कि इस ‘कार्रवाई’ की जद में कौन-कौन आता है।

Read More…Memorandum : सचिव को हटाएं, नहीं मिल पा रहा योजनाओं का लाभ!

Read More…Public Problem : भ्रष्टाचार की एक और ‘इबारत’ लिखने सड़क तैयार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *