BJP News : भाजपा कार्यालय में रायशुमारी जारी, अधिकतर अपेक्षित मौजूद

15 अगस्त के बाद हो सकती है नई कार्यकारिणी घोषित

BJP News : छिंदवाड़ा। जिला भाजपा की कार्यकारिणी बनाने की कवायदें शुरू कर दी गई हैं।

जिला भाजपा कार्यालय में इस समय नई कार्यकारिणी के लिए रायशुमारी चल रही है।

इसके लिए प्रदेश संगठन ने दो पर्यवेक्षक बैतूल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला और

देवास भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह मवासी को जिला पदाधिकारियों से चर्चा करने भेजा है।

ये दोनों पर्यवेक्षक फिलहाल जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं।

बताया जाता है कि इस रायशुमारी में 51 पदाधिकारी/कार्यकर्ता अपेक्षित थे जिनमें से अधिकतर मौजूद हैं।

संसद सत्र के चलते सांसद विवेक बंटी साहू रायशुमारी में शामिल नहीं हो सके।

सूत्र बताते हैं कि ये पर्यवेक्षक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के बाद अपनी रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंपेंगे। इसके बाद ही कार्यकारिणी फाइनल की जाएगी।

जिला भाजपा में सबसे अधिक जिज्ञासा महामंत्री के 3 पदों को लेकर है।

इसके लिए जिले के कई नेता प्रयास में लगे हुए हैं। बहरहाल, उम्मीद जताई जा रही है कि

15 अगस्त के बाद कभी भी नई कार्यकारिणी की घोषणा राजधानी से कर दी जाएगी।

Read More…Membership : सीएम के जिले से सबसे ज्यादा युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता !

Read More…Police Action : वी2 मॉल के मैनेजर और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *