Rebellion : कांग्रेस सेवादल की ‘बगावत’ पूर्व सांसद को नहीं दी सलामी!

जिला अध्यक्ष नहीं बदले जाने को लेकर नाराजगी की चर्चा

Rebellion : छिंदवाड़ा। कांग्रेस के प्रकोष्ठ सेवादल ने ‘बगावती’ तेवर अपना लिए हैं।

कांग्रेस के हर बड़े नेता के आगमन पर सेवादल हवाई पट्टी पर सलामी देता है लेकिन मंगलवार को (आज)

पूर्व सांसद नकुलनाथ के आगमन को लेकर सेवादल का यह सलामी कार्यक्रम नहीं हुआ।

सिर्फ यही नहीं बताया जाता है कि सेवादल का कोई भी कार्यकर्ता हवाई पट्टी नहीं पहुंचा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेवादल के जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में थे।

उनकी दावेदारी को दरकिनार करते हुए संगठन ने दोबारा विश्वनाथ ओक्टे को जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी।

इससे खुद सुरेश कपाले और सेवादल के कार्यकर्ता नाराज हैं। इसी के चलते विरोध स्वरूप उन्होने सलामी कार्यक्रम नहीं किया।

सूत्र बताते हैं कि संभवत: यह पहली बार हुआ है जब किसी बड़े नेता के आगमन पर सलामी नहीं दी गई है।

कल के आंदोलन का भी बॉयकॉट!

सूत्र बताते हैं कि सेवादल पूर्व सांसद के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

कल 20 अगस्त को नकुलनाथ की अगुवाई में होने जा रहे किसान आंदोलन का भी सेवादल कार्यकर्ताओं ने

बॉयकॉट करने का मन बना लिया है। आज चल रहे कार्यक्रमों से भी सेवादल के कार्यकर्ता गायब बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले से फोन पर संपर्क के प्रयास किए गए लेकिन उन्होने फोन रिसीव नहीं किया।

Read More…Invitation : महापौर ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण

Read More…Kanafoosee : प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दो नेताओं के बीच तू-तू, मैं-मैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *