Seva Bharti : सनातन और नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ रहे नौनिहाल

सेवा भारती का चौथा संस्कार केंद्र शुरू

Seva Bharti : छिंदवाड़ा। सेवा भारती से संबद्ध संत गाडगे सेवा समिति का चौथा संस्कार केंद्र जनपद बस्ती

चूना भट्टा में शुरू कर दिया गया। सोमवार को केंद्र का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सेवा भारती विभाग सेवा प्रमुख विनोद विश्वकर्मा, सेवा भारती संत गाडगे सेवा समिति अध्यक्ष

अजय टांडेकर, सचिव प्रेमचंद बडग़ैया, अनिरुद्ध देशवाड़े और संस्कार केंद्र संचालिका सुश्री अंकिता यादव

के साथ बच्चे मौजूद रहे। गौरतलब है कि सेवा भारती के द्वारा संचालित संस्कार केंद्र में बच्चों को तेजस्वी बनाने

और उनकी अंतर्निहित चेतना जागृत करने का प्रयास किया जाता है।

यहां बच्चों को भारतीय मूल्य आधारित शिक्षा के अलावा सनातन संस्कार और नैतिक शिक्षा का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।

पूर्व से संचालित संस्कार केंद्र

सेवा भारती संत गाडगे सेवा समिति द्वारा पूर्व से तीन संस्कार केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।

इनमें सुक्लूढाना बस्ती संचालिका सुश्री संगीता वैष्णव, पातालेश्वर महाकाल बस्ती संचालिका

श्रीमति गायत्री बंदेवार, नरसिंहपुर रोड पर संकट मोचन स्कूल के सामने संचालिका श्रीमति देवकी यादव शामिल हैं।

सेवा भारती पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पांचवां संस्कार केंद्र भी शुरू किया जाएगा।

Read More…Undisclosed Illness : किडनी फेल होने से एक और बच्चे की मौत

Read More…Fraud : 25 करोड़ का गोलमाल हो गया और संजय ठाकुर से पूछताछ तक नहीं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *