Fraud : भारिया परिवार के साथ धोखाधड़ी, सीमांकन में पता चला जमीन तो बिक गई !

तामिया के चौरापठार का मामला, कलेक्टर से शिकायत

Fraud : छिंदवाड़ा। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तामिया के चौरापठार से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक भारिया परिवार के साथ जमीन को लेकर धोखाधड़ी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार

पीडि़त भूस्वामी बिसन लाल भारती और धर्मसिंह भारती की चौरापठार में

12 हेक्टेयर जमीन है। पिछले दिनों राजस्व अमला उस जमीन का नापजोप करने पहुंचा।

भूस्वामी को इस बात की जानकारी मिली तो वे भी अपनी जमीन पर पहुंचे। राजस्व अमले से जब

उन्होने पूछा कि उनकी जमीन का नाप क्यों किया जा रहा है तो बताया गया कि

इसमें से 4 हेक्टेयर जमीन बिक गई है और जिसने जमीन खरीदी है वह कब्जा पाने

सीमांकन करवा रहा है। यह सुनते ही भूस्वामी भारिया परिवार के सदस्यों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीडि़त ने मामले की शिकायत कलेक्टर, जुन्नारदेव एसडीएम और तामिया तहसीलदार से की है।

राजस्व अमले की मिलीभगत की आशंका

इस मामले को लेकर प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है। ऐसे कैसे हो सकता है कि

भूस्वामी की जानकारी के बिना ही उसकी जमीन बेच दी गई ?

इस मामले को लेकर राजस्व अमले पर उंगलियां उठाई जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिना

सरकारी तंत्र की मिलीभगत के ऐसा नहीं हो सकता। बहरहाल पीडि़त अब कलेक्टर से कार्रवाई की आस लगाकर बैठे हैं।

Read More…Discussion : किसान अपनी परेशानी बताएं, समाधान जरूर और जल्द होगा : रघुवंशी

Read More…Kanafoosee : शराब तस्कर को छुड़ाने खाकी से भिड़े स्वयं भू अध्यक्ष !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *