किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिले मीडिया से
Discussion : छिंदवाड़ा। किसान अपनी परेशानियां खुलकर बताएं, उनकी समस्याओं का समाधान
आवश्यक रूप से जल्द से जल्द किया जाएगा। खरीदी केंद्रों पर चल रही धांधली हो या किसी शासकीय योजना
का लाभ नहीं मिल पा रहा हो, तो किसान मुझसे सीधे अपनी बात कह सकते हैं।
मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि उनकी समस्या का समाधान तत्काल हो।
उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने कहीं।
वे जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे।
Advertisement

उन्होने कहा कि किसान शिकायत करने से डरता है। समस्याओं का समाधान चाहिए तो
जब तक उचित मंच पर डर को छोड़कर बात नहीं रखी जाएगी, समाधान मिलने में देरी होगी।
श्री रघुवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सरकार है। इस चर्चा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव,
जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पटेल,
जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंगनापुरे,
कार्यालय मंत्री भरत घई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
सर्व आदिवासी समाज ने किया सम्मान
Advertisement

जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष
शैलेन्द्र रघुवंशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों एवं
सदस्यों द्वारा आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पमाला
एवं पीला दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन करते हुए समाज के प्रति उनके संवेदनशील दृष्टिकोण और
सक्रिय जनसेवा की सराहना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं किसान मोर्चा
जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।

चर्चा के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं मूलभूत समस्याओं
को सामने रखा, जिस पर भाजपा नेताओं ने गंभीरता से विचार करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
Read More…Kanafoosee : शराब तस्कर को छुड़ाने खाकी से भिड़े स्वयं भू अध्यक्ष !
Read More…Celebration : लू से बचाव के लिए दवाएं वितरित करेगा होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन
