Question : भाजपा के ‘सुशासन’ में कांग्रेस नेता पुत्र ने तान दिया अवैध गोडाउन !

निगम प्रबंधन को खुली चुनौती, जीतेश अग्रवाल को नोटिस

Question : छिंदवाड़ा। सत्कार कंपाउंड क्षेत्र में एक प्लॉट पर अवैध रूप से बनाए जा रहे गोडाउन के मामले में

निगम प्रबंधन ने जीतेश अग्रवाल के नाम नोटिस जारी किया है। जीतेश अग्रवाल कांग्रेस नेता

राजकुमार (गुल्लू) अग्रवाल का पुत्र है जिन्हे कमलनाथ का करीबी माना जाता है।

‘भाजपाई फुटाने को मोहताज, कांग्रेसी मलाई खा रहे’

इस प्रकरण के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि

भाजपा की सरकार होने के बावजूद पार्टी के नेता ‘फुटाने’ को मोहताज हैं तो दूसरी ओर

विपक्षी कांग्रेस के कुछ नेता ‘मलाई’ खा रहे हैं। सवाल उठाए जाने लगे हैं कि भाजपा का ये

कैसा ‘सुशासन’ है कि कांग्रेस नेता का पुत्र अवैध रूप से रहवासी क्षेत्र में बिना सक्षम अनुमति

गोडाउन तान लेता है और निगम प्रबंधन को पता ही नहीं चलता।

संभव था कि यदि क्षेत्रीय रहवासी इस मामले में शिकायत नहीं करते तो किसी को पता ही नहीं चलता।

शिकायत के बाद चली फाइल

इस मामले में सत्कार कंपाउंड के अंदर निवासरत कुछ रहवासियों ने कलेक्टर और

निगम कमिश्नर से 13 मई 2026 को शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि रहवासी कालोनी

में एक प्लॉट पर ब्लिंकिट कंपनी के लिए सामान स्टोर करने गोडाउन निर्माण किया जा रहा है।

प्लॉट रहवासी उद्देश्य का है जबकि उसका व्यवसायिक उपयोग करने की तैयारी की जा रही है। उक्त निर्माण

को लेकर किसी भी प्रकार की अनुमति नगर निगम या टीएंडसीपी विभाग से नहीं ली गई है। कालोनीवासियों

ने आपत्ति जताई कि यदि उक्त गोडाउन बनता है तो क्षेत्र की शांति भंग हो जाएगी साथ ही

सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी।

दो नोटिस जारी किए जा चुके

Advertisement

निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में जीतेश अग्रवाल के नाम से दो नोटिस

जारी किए जा चुके हैं, उसके बावजूद बिना अनुमति किया जा रहा गोडाउन निर्माण नहीं रोका गया।

जब निगम का अमला स्थल का जायजा लेने पहुंचा था तब जरूर निर्माण रोका गया था लेकिन

अमले के लौटते ही फिर काम शुरू कर दिया गया।

तीसरा नोटिस और कार्रवाई शुरू

निगम सूत्रों के मुताबिक तीसरा नोटिस भी जारी किया जा रहा है। यदि इसके बाद भी अवैध निर्माण नहीं

हटाया जाता है तो उसे तोडऩे की कार्रवाई निगम अमला करेगा।

इनका कहना है

उक्त गोडाउन के बिना अनुमति निर्माण को लेकर जीतेश अग्रवाल के नाम से नोटिस जारी किए गए हैं। यदि

अवैध निर्माण नहीं हटाया जाता तो निगम उसे हटाएगा। कार्रवाई जारी है।

  • सुश्री नेहा चौहान, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर निगम

Advertisement

Read More…Kanafoosee : 15 लाख खाने के बाद डकार भी नहीं ले रहे अध्यक्ष जी !

Read More…Action : जब पुलिस ने दौड़ाया और ‘बजाए’ डंडे…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *