Kanafoosee : 15 लाख खाने के बाद डकार भी नहीं ले रहे अध्यक्ष जी !

अब ठेकेदार कभी इधर मैसेज कर रहा कभी उधर

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। ग्रामीण विकास कार्यों से जुड़े एक विभाग के अध्यक्ष जी जल्द ही मुसीबतों में घिर

सकते हैं। उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होने एक ठेकेदार से 15 लाख रुपए यह कहकर ले लिए कि

अध्यक्ष बनने के बाद वे ठेकेदार को अपने विभाग से खूब काम दिलवाएंगे और वह लाखों नहीं करोड़ों में खेलेगा।

बेचारा ठेकेदार अपना ‘उज्जवल’ भविष्य देखते हुए 15 लाख अध्यक्ष जी को दे बैठा।

अब न तो उसे काम मिल रहा है और न ही 15 लाख वापस मिल पा रहे हैं।

मिल रही है तो सिर्फ तारीख पर तारीख…!

Advertisement

आखिरकार परेशान ठेकेदार ने व्हाट्सएप का सहारा लिया और कुछ लोगों को अध्यक्ष जी के फोटो के साथ

मैसेज भेजा कि ‘यह व्यक्ति फलां-फलां अध्यक्ष है और इसने काम देने के लिए 15 लाख लिए हैं।

अब यह न तो काम दे रहा है और न 15 लाख वापस।’ अब इस मैसेज के चर्चाओं में आने के बाद सभी

अपने-अपने कयास लगा रहे हैं।

Read More…Action : जब पुलिस ने दौड़ाया और ‘बजाए’ डंडे…!

Read More…Tension : सप्ताह भर में तय हो जाएगा, मकान टूटेंगे या नहीं !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *