सभी सात भाजपा मंडल में पहले दिन बने हजारों सदस्य
Chhindwara News : अमरवाड़ा। विधानसभा अमरवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ राजमहल हर्रई में विधायक राजा कमलेश शाह द्वारा किया गया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने का आह्वान कर पार्टी को मज़बूत बनाने की अपील की।

अमरवाड़ा नगर मंडल में भाजपा नेता शैलेंद्र पटेल, विनोद चौरसिया, बटका मंडल में योगेन्द्र शाह धुर्वे, संतोष यादव, हरीश साहू, वीरेंद्र ठाकुर,
सिंगोड़ी मंडल में सोनू सरस्वर, डॉ. उमेश शर्मा ग्रामीण मंडल में विनोद चन्द्रवंशी मदन वर्मा, सुरलखापा में राजेश डेहरिया,

प्रियंश पिंटू राय और छिंदी मंडल में पवन बंजारा, हजारी साहू, श्रीराम धुर्वे ने बैठक लेकर सदस्यता अभियान प्रारंभ कर सदस्य बनाए।

सक्रिय सदस्य बनने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं को पचास सदस्य अपने रेफरल कोड से बनाकर लिंक पर आई सदस्यता अभियान की साईट में अपलोड करने होंगे।
सदस्यता अभियान की विधानसभा के मंडलों में हुई बैठकों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Read More…Chhindwara News : उत्साह से मनाया बैल पोला पर्व
Read More…Chhindwara News : अंतरराष्ट्रीय कराटे स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका में होंगे बिछुआ के देवेंद्र