Chhindwara News : सैनिक, ऋषि, देव सहित पितरों का किया तर्पण

सर्व-पितृ मोक्ष अमावस्या पर संत आसाराम आश्रम में आयोजन

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। संस्कृत पुस्तकोन्नति सभा द्वारा संचालित संत आशाराम आश्रम खजरी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व-पितृ मोक्ष अमावस्या मनाई गई।

इसमें हजारों साधकों ने देश की सीमा पर शहीद हुए सैनिक, ऋषिगण, देवगणों सहित पितरों को तर्पण किया।

इस अवसर पर खजरी आश्रम के संचालक श्री जयराम ने बताया कि हम सब पितरों के साथ-साथ देवता, ऋषि-मुनि और शहीद हुए सैनिकों के ऋणी हैं।

उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना ही श्राद्ध है।

हमारे पितरों ने हमें शरीर दिया, नाम दिया, गोत्र दिया ही है।

उन सब के कल्याण हेतु प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है।

जिसमें योग्य एवं अनुभवी ब्राह्मणों की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में साधको के अलावा जिले के कई प्रतिष्ठित लोगो ने भी भाग लिया।

जिले वासियो को वर्ष भर इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है।

श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा जिले के नागरिक, सैनिक एवं पत्रकारों के परिवार जनों के शरीर छूट जाने पर समय समय पर श्रीमद भगवदगीता के 7वें अध्याय का पाठ कर पुण्य अर्पण करने की सेवा की जाती हैं जिससे उनकी सदगति हो।

यही हमारी सनातन संस्कृति की महत्ता है।

जीते जी सभी के कल्याण की भावना और शरीर छूट जाए उसके बाद भी अन्य उच्च लोको की यात्रा सुगम हो।

पूर्ण वैदिक विधि विधान से यह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

इस कार्य में साध्वी रेखा, साध्वी प्रतिमा, समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई, खजरी आश्रम के संचालक श्री जयराम, गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर, महिला उत्थान आश्रम की संचालिका साध्वी नीलू,

पीआर शेरके, धानाराम सनोडिया, एमआर पराड़कर सहित हजारों साधकों ने उपस्थित दर्ज की।

Read More…Chhindwara News : उल्टी-दस्त से दो की मौत, गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Read More…Pandhurna News : लापरवाह शिक्षकों पर कार्यवाही की मांग

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *