Chhindwara News : प्राकट्योत्सव : स्वयंसेवकों ने किया शक्ति प्रदर्शन

7 खंड के 171 प्रशिक्षित स्वयं सेवक शामिल हुए

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। दशहरा मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राकट्योत्सव कार्यक्रम

में जिले भर के स्वयंसेवकों ने अनुशासन और शक्ति का प्रदर्शन किया।

जिले के सात खंड चौरई, चांद, बिछुआ, मोहखेड़, सौसर, पांढुर्ना, सारना और छिंदवाड़ा नगर के

स्वयंसेवकों ने दंड युद्ध, पद विन्यास, नियुद्ध और योग आसनों का प्रदर्शन किया।

घोष धुन के साथ किए गए, इसमें कुल 171 प्रशिक्षित स्वयंसेवक शामिल हुए।

संघ के विभाग संघ चालक भजनलाल चोपड़े ने बताया कि यह कार्यक्रम संघ के आदर्शों को जीवंत रखने और

सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने संघ की 1925 से अब तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए

पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण सुधार, नागरिक कर्तव्य और

स्वदेशी भाव को जाग्रत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में छिंदवाड़ा विभाग के विभाग संघ चालक भजनलाल चोपड़े,

जिला कार्यवाह मनोज तवले और संघ के क्षेत्र सामाजिक सद्भाव प्रमुख डॉ. सुरेंद्र सिंह सहित

बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, मातृ शक्ति और समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Read More…Chhindwara News : ‘अपनी’ ही नगर पालिका को लगा दिया 22 लाख का चूना!

Read More…Chhindwara News : निगम ने तीन कालोनियों को अवैध घोषित किया

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *