Chhindwara News : मनाया आत्म साक्षात्कार महोत्सव

संत आशाराम आश्रम में हुए आयोजन

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। संस्कृत पुस्तकोन्नति सभा द्वारा संचालित संत आशाराम आश्रम खजरी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आत्म साक्षात्कार महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।

आश्रम में दिनभर कई धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए।

प्रात: 10 बजे श्री गुरु गीता पाठ, 11 बजे श्री गुरु चरण पादुका पूजन, 12 बजे साध्वी नीलू का संत्सग हुआ।

साध्वी ने बताया कि मनुष्य जीवन मिलना बड़ा ही दुर्लभ है।

200 करोड़ वर्ष बाद मनुष्य जीवन मिलता है।

यह जन्म सिर्फ ईश्वर प्राप्ति के लिए हुआ है और ईश्वर प्राप्ति बिना सद्गुरु के नहीं हो सकती इसलिए जीवन में गुरु होना आवश्यक है।

शाम 6 बजे संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया जो महिला उत्थान आश्रम से प्रारंभ होकर षष्ठी माता मंदिर, मोहन नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, मान सरोवर कॉम्प्लेक्स, जेल तिराहा, फव्वारा चौक होते हुए वापस महिला आश्रम में समाप्त हुई।

संकीर्तन यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

पूरा वातावरण हरिमय, भक्तिमय हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित दी।

इस कार्य में समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई, खजरी आश्रम के संचालक श्री जयराम , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर,

पीआर शेरके, धनाराम सनोडिया, शंकरलाल झामनानी, गेंदराव कराडे, महिला समिति से सुमन डोईफोड़े, डॉ. मीरा पराड़कर, करुणेश पाल, योगिता पराड़कर, शकुंतला कराड़े आदि ने सेवाएं दीं।

Read More…Chhindwara News : तेज आवाज वाले वाहन चालकों से वसूला जुर्माना

Read More…Chhindwara News : सैनिक, ऋषि, देव सहित पितरों का किया तर्पण

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *