पांढुर्णा में कार्यकर्ताओं के साथ किया टिफिन भोज
Pandurna News : पांढुर्णा। रविवार को पांढुर्णा विधानसभा के आदिवासी अंचल में ग्राम नांदनवाड़ी
मंडल के ग्राम धनौरा उत्तमडेरा मार्ग पर इरिगेशन डैम के पास सांसद विवेक बंटी साहू ने
कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोज किया।
सांसद ने इस दौरान कार्यकर्ता संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने हर समय यथा संभव मदद करने की आश्वासन दिया।
उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए कार्यकर्ता उन्हें कभी भी फोन कर सकते हैं।
इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी।
कार्यकर्ताओं की हर समस्या का करेंगे त्वरित निराकरण : मोहोड़
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं
को महत्व देते हुए कार्यकर्ताओं की हर प्रकार की समस्याओं को निराकरण किया जाएगा।
उन्होने भाजपा को मजबूत बनाकर विश्व पटल पर भारत माता का नाम ऊंचा करने के लिए
निरंतर कार्य करने के लिए संकल्प लिया।
कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी : परमार
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू परमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है।
कांग्रेस के शासनकाल के समय सांसद से मिलने तथा अपनी समस्याओं को बताने के लिए

एक तो दिल्ली जाना पड़ता था या शिकारपुर जाना पड़ता था परंतु कांग्रेस के शासनकाल में कभी भी
कार्यकर्ताओं की किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं की गई और
न ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया, परंतु वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।
वे हर विधानसभा के गांव-गांव एवं गली-गली पहुंचकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
जिला प्रेस एसोसिएशन के कार्यालय का किया शुभारंभ
रविवार की सुबह शहर पहुंचे सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ की
प्रमुख उपस्थिति में रेलवे स्टेशन रोड पर जिला प्रेस एसोसिएशन के कार्यालय
फीता काट कर सांसद विवेक बंटी साहू शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सांसद ने मीडिया कर्मी को यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया।