Transfer List : सिम्स के विवादित डीन रामटेके का शहडोल तबादला!

डॉ. अक्षय कुमार निगम संभालेंगे मेडिकल कॉलेज की बागडोर

Transfer List : छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) के डीन गिरीश भागेश्वर रामटेके का शहडोल स्थानांतरण कर दिया गया है।

उनके स्थान पर डॉ. अक्षय कुमार निगम अब सिम्स की बागडोर संभालेंगे।

गौरतलब है कि डीन गिरीश बी रामटेके की विवादित कार्यप्रणाली के चलते वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे। उनकी कई बार शिकायतें भी की गई थीं। अफसरों को भी उनसे शिकायत थी कि वे फोन नहीं उठाते।

ये भी पढ़ें… Loksabha Election 2024 : कांग्रेस विधायक के मॉल पर नगर पालिका ने चस्पा किया नोटिस

सिम्स के विद्यार्थियों ने भी कई बार उनकी कार्यप्रणाली को लेकर प्रशासन से शिकायतें की थीं।

दरअसल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंगलवार को तबादला सूची जारी की जिसमें लगभग सभी मेडिकल कॉलेज के डीन का स्थान बदला गया है।

इनमें 18 मेडिकल कालेज के डीन को इधर से उधर किया गया है।

ये भी पढ़ें… Amit Shah In Chhindwara : अमित शाह का रोड शो, जनता ने बरसाए फूल

इस सूची के अनुसार डॉ. गिरीश भागेश्वर रामटेके को बिरसा मुंडा चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल भेजा गया है, वहीं उनके स्थान पर डॉ. अक्षय कुमार निगम को सिम्स की कमान दी गई है।

जारी सूची में पूर्व पदस्थापना का उल्लेख नहीं किया गया है।

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *