प्रशासन को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, बड़ी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल
Vigil : छिंदवाड़ा। जिला मुख्यालय पर रविवार को दिन प्रशासन के लिए कड़ी मशक्कत भरा रहा।
दरअसल इस दिन दोनों ही पारंपरिक प्रतिद्वंदी दल भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गए।
स्थान भी ऐसा जहां विवाद होना तय माना जा रहा था। भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का
पुतला दहन करने ठान लिया था तो उसके विरोध में कांग्रेस ने अपने ‘घर’ के सामने भरपूर विरोध का मन बना लिया था।
दोनों ही दलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ इकट्ठा हो गए थे।
हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस भवन के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी।

दोपहर बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दशहरा मैदान में जुटे। यहां से काफिला जब राजीव गांधी भवन की ओर बढ़ा
और कांग्रेस कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर पहुंचा, तो पुलिस ने रोक दिया।
इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया।
दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जैसे ही राहुल गांधी के पुतला दहन की खबर लगी तो उन्होने भी प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर दिया।
फायर ब्रिगेड कर्मियों को धमकाया!

बताया जाता है कि पुतला दहन स्थल के पास मौजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को धमकाया गया कि
वे पुतले की आग को बुझाने का प्रयास न करें। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने वहां ‘शो-पीस’ का काम किया।
आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को डंडा दिखाकर धमकाया, जिसके बाद वे पीछे हट गए और पुतला जलता रहा।
Read More…Complaint : सब इंजीनियर ने मांगी 50 हजार रुपए की रिश्वत, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत!
Read More…BJP News : दशहरा से जिला भाजपा के नए भवन का निर्माण होगा शुरू!