Honour : छिंदवाड़ा का लाल वीरता पदक से अलंकृत

आशुतोष वरदेय का नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

Honour : छिंदवाड़ा। शोपिया और जम्मू-कश्मीर में दिखाए गए असाधारण शौर्य के लिए

राष्ट्रपति द्वारा ‘वीरता पदक’ से सम्मानित छिंदवाड़ा के वीर सपूत आशुतोष वरदेय का उनके नगर आगमन पर

भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के अंतर्गत तिलक मार्केट से छोटा तालाब होते हुए

गणेश चौक तक विजय रैली निकाली गई जिसमें स्थानीय लोगो और नागरिकों ने उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लिया

और वीर का अभिनंदन पुष्प माला, देशभक्ति गानों और जयकारों से किया।

एक तरफ जहां पुरुष वर्ग पुष्पमालाओं के साथ थे वहीं नारी शक्ति हाथों में थाल लिए

आरती व तिलक के साथ उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री वरदेय ने सभी के अपार स्नेह, सम्मान

एवं भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि- मुझे जो वीरता पदक प्राप्त हुआ है,

वह किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि उस वर्दी, उस कर्तव्यनिष्ठा और उन सभी जांबाज

साथियों के त्याग, तपस्या एवं समर्पण का प्रतीक है, जो हर क्षण राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

वीरता पदक से अलंकृत श्री वरदेय ने छिंदवाड़ा जिले के सभी अमर शहीदों मेजर अमित ठेंगे (आर्मी),

भारत यदुवंशी (आर्मी), विक्की पहाड़े (एयरफोर्स), कबीर दास उइके (सीआरपीएफ) आदि का

ससम्मान स्मरण किया जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

Read More…Inquiry : बढ़ सकती हैं परासिया नपाध्यक्ष की मुसीबतें!

Read More…Court Proceeding : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवी की जमानत अर्जी खारिज

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *