कुलबहरा नदी एवं छोटा तालाब स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Prorogation : छिंदवाड़ा। नगर निगम महापौर विक्रम सिंह अहके ने गुरुवार को श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन
की तैयारियों को लेकर शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। महापौर ने श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के मुख्य स्थल
कुलबहरा नदी एवं छोटा तालाब का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुविधा को
सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। महापौर ने कहा कि श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन जैसे बड़े धार्मिक आयोजन
में नगर निगम की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी
विसर्जन स्थल पर व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं
साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो तथा
बिजली आपूर्ति किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो। महापौर ने कर्मचारियों की ड्यूटी पर विशेष निगरानी
रखने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधीर जैन, उपायुक्त वित्त कमलेश निरगुडकर,
उपायुक्त आरएस बाथम, कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर, सहायक यंत्री विवेक चौहान, ब्रजेश पांडे,
स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मालवी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष गणेश विसर्जन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए
विशेष योजना तैयार की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा
और यातायात नियंत्रण जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Read More…BJP MP News : समन्वय की प्रक्रिया पूरी, सूची जल्द
Read More…Celebration : ‘शुभंकर’ को शुभकामनाएं देने लगा रहा तांता