Celebration : 42वें जन्मदिन पर 42 यूनिट रक्तदान

सेवा और सामाजिक कार्य कर मनाया जा रहा गुरजीत शंटी बेदी का जन्मदिवस

Celebration : छिंदवाड़ा। भाजपा नेता व समाजसेवी गुरजीत शंटी बेदी का 42वीं जन्मदिन इस बार भी सेवा और

सामाजिक कार्यक्रमों के नाम रहेगा। जन्मदिन के एक दिवस पूर्व सोमवार को श्याम टॉकीज परिसर में

रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 42वें जन्मदिन पर 42 यूनिट रक्तदान शंटी समर्थक युवाओं ने किया।

मंगलवार 16 सितंबर को जन्मदिन के दिन भी सेवा कार्यों की श्रृंखला सुबह से देर शाम तक जारी रहेगी।

सुबह 10.30 बजे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया जाएगा।

इसके बाद 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, दोपहर 12 बजे वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को

भोजन व सामग्री वितरण तथा 12.30 बजे बाल शिशु गृह में छोटे बच्चों को कपड़े वितरण किया जाएगा।

इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक बेदी आर्केड कार्यालय में शंटी बेदी अपनों से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि शंटी बेदी हर साल अपने जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करते आ रहे हैं।

भाजपा नेता गुरजीत शंटी बेदी बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस, स्कॉलरशिप उपलब्ध कराने और

समय-समय पर सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने के लिए भी जाने जाते हैं।

इस वर्ष भी वे वही परंपरा निभा रहे हैं और उनके जन्मदिन को सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।

Read More…Pride Of Seoni : निकिषा बघेल मध्य प्रदेश वित्त विभाग में बनीं सहायक संचालक

Read More…BJP News : अधूरी कार्यकारिणी ने चौंकाया, कुछ पद होल्ड

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *