Expression : बच्चों की मौत पर इवेंट की तरह दु:ख व्यक्त किया कमलनाथ ने : शेषराव यादव

जिला भाजपा अध्यक्ष बोले- यह राजनीति नहीं संवेदना का विषय

Expression : छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ के परासिया

दौरे को लेकर अपने विचार साझा किए। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा विधायक

कमल नाथ और उनके पुत्र नकुल नाथ ने परासिया में एक नए तरीके से मृत बच्चों के माता-पिता से मुलाकात कर

दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने परासिया में दु:ख व्यक्त करने का इवेंट आयोजित किया।

कांग्रेस द्वारा शामियाना लगाकर केवल कमल नाथ और नकुल नाथ के लिए सोफे लगाए गए।

मृत बच्चों के माता पिता को वहां दु:ख व्यक्त करवाने के लिए बुलाया गया और सोफे पर बैठे नकुल नाथ की फोटो से

साफ दिख रहा है कि मृत बच्चों के लिए वे कितने असंवेदनशील हैं। श्री यादव ने कहा कि दु:ख व्यक्त

करने दु:खी परिवार के घर जाया जाता है ना कि शामियाना लगाकर उन्हें अपने इवेंट में बुलाया जाता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि कमल नाथ और नकुल नाथ परासिया केवल अपनी

राजनीति साधने पहुंचे थे। श्री यादव ने कहा कि अगर उन्हें बच्चों की मौत का वास्तविक दु:ख होता तो

वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

जैसे मृत बच्चों के परिवार से मिलने उनके घर जाते ना ही शामियाना लगाकर उन्हें वहां बुलवाते।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब समय बदल चुका है और अब कांग्रेस का राजतंत्र नहीं रहा है,

अब देश और प्रदेश में जनता का शासन है और जनता सर्वप्रमुख है।

उन्होंने कहा कि अब देश में संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो दिन रात देश और जनता के विकास के लिए

प्रयासरत रहते हैं। उन्होने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। कांग्रेस के कर्मचारियों को ये भी

समझ लेना चाहिए कि दु:ख की घड़ी में राजनीति नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत राजनीति का नहीं

संवेदना का विषय है इसीलिए कोई भी दल इस पर राजनीति न करें।

Read More…MP Politics : पटवारी का विवेक बंटी साहू पर हमला, बोले- सांसद क्रिकेट खेलते रहे, गरबा में नाच रहे थे लेकिन पीडि़तों से नहीं मिले

Read More…CM Visit : पीडि़त परिवारों से मिले सीएम, बंधाया ढांढस

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *