भाग-1 : 800 गौवंश की होगी क्षमता, ब्लूप्रिंट तैयार
Exclusive : छिंदवाड़ा/सौंसर। पांढुर्णा जिले के सौंसर में स्थित चमत्कारिक हनुमान मंदिर जामसावली ट्रस्ट
एक ऐसी गौशाला बनाने जा रहा है जो प्रदेश के लिए नजीर साबित होगी। इसका ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है और
प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह गौशाला पांच चरणों में तैयार की जाएगी।
इसकी क्षमता 800 गौवंश की होगी। तकरीबन 40 करोड़ रुपए इसके निर्माण में ट्रस्ट द्वारा खर्च किए जाएंगे।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने इस संबंध में अक्षर भास्कर के साथ जानकारी साझा की।
29 एकड़ में निर्माण
इस गौशाला का निर्माण 29 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा 21 एकड़ जमीन ट्रस्ट को सौंप दी गई है
और इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट ने स्वयं के व्यय से 8 एकड़ जमीन और खरीदी है।
यह जमीन बजाज के बगल में खरीदी गई है।
गौ सेवक निवास, थीम पार्क बनेंगे

गौशाला में चारागृह के साथ 100 गौ सेवकों के लिए निवास, गौ थीम पार्क बनाया जाएगा।
यहां का पूरा सिस्टम सौर ऊर्जा और गोबर गैस प्लांट से संचालित होगा।
इसके अलावा ध्यान केंद्र, वीआईपी कॉटेज का निर्माण भी किया जाएगा।
गायों के विहार के लिए गौ वन विहार परियोजना पर भी काम किया जा रहा है।
इसके अंदर एक मनमोहक चौक भी बनाया जाएगा।
यहां भगवान कृष्ण की 31 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
भोजन व्यवस्था बनाने गोकुल रसोई भी बनाई जाएगी।
अगले भाग में पढि़ए हनुमान लोक विस्तार के चलते क्या होने जा रहा है नया…
Read More…Wishes : भाजपा जिलाध्यक्ष और सांसद ने बैतूल पहुंचकर की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात
Read More…Illegal Business : दीवाली में मीठा से ज्यादा बिकी शराब !