डॉ. लता वानखेड़े के महामंत्री बनने के साथ पावरफुल हुआ जिलाध्यक्ष गुट
Power Politics : छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा की बेटी और सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के प्रदेश भाजपा में
महामंत्री बनते ही जितनी खलबली छिंदवाड़ा जिले की राजनीति में मची है उतनी शायद कहीं नहीं।
वे वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की करीबी रिश्तेदार तो हैं ही, छिंदवाड़ा उनका मायका होने के नाते
यहां से उनका विशेष प्रेम भी है। तो जाहिर है वे छिंदवाड़ा के लिए कुछ उल्लेखनीय करना चाहेंगी।
जब उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई तब वे छिंदवाड़ा में ही थीं। आज शुक्रवार को भी उन्होने स्थानीय कार्यक्रमों में
भाग लिया और जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलीं। उनके प्रदेश महामंत्री बनने से ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि
अब जल्द ही जिले की राजनीति के रंग बदलते नजर आएंगे। गुटों में बंटी भाजपा में अब जिलाध्यक्ष का खेमा
और अधिक मजबूत नजर आने लगा है। इसकी बानगी गुरूवार को उनके नाम की घोषणा होते ही दिखने भी लगी।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचने लगे। यूं तो वे भाईदूज पर अपने भाई से मिलने
छिंदवाड़ा आईं थीं लेकिन उन्हें यहां ऐसा तोहफा मिला जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगी।
कौन हैं डॉ. लता वानखेड़े

डॉ. लता वानखेड़ा का जन्म 24 फरवरी 1970 को हुआ। उनके पति का नंदकिशोर उर्फ गुड्डू वानखेड़े है।
वे प्रदेश की सबसे बढ़ी ग्राम पंचायत मकरोनिया से तीन दफा सरपंच बनी, संगठन में सागर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं।
उन्होंने सरपंच पद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। बाद में वे भाजपा महिला मोर्चा की
प्रदेश अध्यक्ष और उसके बाद मध्य प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर काबिज रही हैं।
वर्ष 2024 में सागर लोकसभा सीट से लता वानखेड़े को सांसद प्रत्याशी बनाया गया।
इन चुनावों में उन्होने उल्लेखनीय जीत हासिल की। 54 वर्षीय लता वानखेड़े पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
वे महिला सम्मान और उत्थान की दिशा में कार्य करती रही हैं। कई सामाजिक संगठनों से जुड़कर वे काम कर रही हैं।
उन्होंने तीन विषय अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, पत्रकारिता में पीजी की है। वहीं ग्रामीण महिला के सामाजिक उत्थान
में पत्रकारिता की भूमिका पर पीएचडी की है। लता वानखेड़े ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत
मध्यप्रदेश की सबसे बडी पंचायतों में से एक मकरोनिया ग्राम पंचायत से 1995 में सरपंच चुनाव लड़ा था और जीती।
अब भाजपा की प्रदेश महामंत्री का दायित्व

लता वानखेड़े भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता और संगठन में कई पदों पर रही हैं।
वे प्रदेश मंत्री, संगठन प्रभारी जिला विदिशा, भारत स्काउट गाइड मप्र उपाध्यक्ष, महिला जागृति संस्था मप्र की अध्यक्ष,
कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष रहीं हैं। उनका लंबा राजनेतिक सफर रहा है।
वे सागर महिला मोर्चा की अध्यक्ष, फिर बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
रह चुकी हैं। अब प्रदेश संगठन के मुखिया हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा है।
Read More…Exclusive : प्रदेश के लिए ‘नजीर’ होगी जामसावली में बनने वाली गौशाला
Read More…Wishes : भाजपा जिलाध्यक्ष और सांसद ने बैतूल पहुंचकर की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात
