Mining : सोनपुर और भरतादेव नदी से रेत का अवैध उत्खनन जोरों पर !

सत्ताधारी नेता ही लगा रहे सरकार को चूना

Mining : छिंदवाड़ा। जिला मुख्यालय से सटे क्षेत्र सोपनुर और भरतादेव में स्थित नदियों से रेत के अवैध उत्खनन

का खेल जोरों पर चल रहा है। यहां से सैकड़ों ट्राली रेत हर महीने निकाली जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ सत्ताधारी दल के नेताओं की मिलीभगत और संरक्षण के चलते

सरकार को चूना लगाने का यह काम किया जा रहा है। इसी कारण से खनिज विभाग भी कार्रवाई

नहीं कर पा रहा है और तमाशबीन बनने मजबूर हो गया है। गौरतलब है कि सत्ता के साथ

रेत का अवैध व्यापार करना शगल बनता जा रहा है। अब इसी व्यापार से सत्ताधारी दल में नेता की धाक जानी जाती है।

जिसका जितना बड़ा अवैध काम उसकी उतनी धाक। अंधी कमाई के चक्कर में रेत तस्कर

नदियों के मूल स्वरूप से तो छेड़छाड़ कर ही रहे हैं, सरकार को भी अच्छी खासी चपत लगा रहे हैं।

बहरहाल अब सवाल उठाए जाने लगे हैं कि आखिर कब तक यह अवैध कारोबार चलता रहेगा।

Read More…Discussion : ‘समझ न सरोकार, बन गए पत्रकार’

Read More…BJP MP News : छिंदवाड़ा को अलग संगठनात्मक संभाग बनाना भाजपा के बड़े प्लान का हिस्सा !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *