Question : ‘मास्टरमाइंड’ परमजीत पर कार्रवाई कब ?

भाजपा के पूर्व महामंत्री की आवाज भी है कमीशन वाले ऑडियो में

Question : छिंदवाड़ा। परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को 6 वर्षों के लिए भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं जिसमें कमीशन बाजी को लेकर वायरल ऑडियो मुख्य है।

अब सभी की नजरें जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री परमजीत सिंह विज पर टिकी हैं।

दरअसल कमीशनबाजी को लेकर जिस वायरल ऑडियो के चलते पूरा माहौल गर्माया उसमें

विनोद मालवीय से बात करने वाला दूसरा शख्स परमजीत सिंह विज बताया जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार अगर उक्त बातचीत को सुना जाए तो प्रथम दृष्टया यह लगता है कि

परमजीत ही विनोद को पूरा ‘गुरू ज्ञान’ दे रहा है। कोयलांचल में भी यही चर्चा है कि परमजीत ही ‘मास्टरमाइंड’ है

जिसके कहने पर विनोद मालवीय ने ऐसे काम किए जो अब गले की फांस बन गए हैं।

इन सबके बाद जो सवाल उठाया जा रहा है वह यह है कि क्या पार्टी अपने पूर्व महामंत्री परमजीत पर भी

निष्काषन जैसी कार्रवाई करेगी या फिर छवि धूमिल करने वाली ऐसी किसी घटना का इंतजार करेगी ?

गौरतलब है कि परमजीत सिंह विज का नाम विनोद मालवीय के साथ अपनी पार्टी के एक नेता की जासूसी

करवाने वाले मामले में भी जुड़ा है। इसमें पीडि़त पक्ष ने न्यायालय में परिवाद भी दायर किया है जो कि लंबित है।

बहरहाल, कोयलांचल में चर्चा है कि अभी और ऑडियो हैं जो बाहर आ सकते हैं।

बहरहाल, भाजपा द्वारा विनोद मालवीय के निष्काषन की कार्रवाई न सिर्फ छिंदवाड़ा बल्कि

पूरे प्रदेश के लिए नजीर के रूप में देखी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पार्टी के भीतर

चल रहे कई विवाद स्वत: ही ठंडे पड़ गए हैं।

Read More…Expelled : परासिया नपाध्यक्ष विनोद मालवीय भाजपा से निष्काषित

Read More…Kanafoosee : देख रहे हो ‘बिनोद…’

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *