जानिए छिंदवाड़ा में कितने का मिलेगा सिलेंडर
LPG Price Rise : छिंदवाड़ा। भारत सरकार ने गैस की कीमतों में वृद्धि कर दी है।
नई कीमतें 7 मार्च (आज) से लागू हो गईं। इसके अनुसार छिंदवाड़ा में एचपी का जो घरेलू सिलेंडर
अब तक 876 रुपए 50 पैसे का मिलता था उसमें 60 रुपए की वृद्धि की गई है।
यह सिलेंडर अब 936 रुपए 50 पैसे का उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसके साथ ही
कमर्शियल सिलेंडर जो 1820.50 पैसे का मिलता था वह अब 1932 रुपए 50 पैसे में उपलब्ध हो पाएगा।
अन्य गैस कंपनियों में भी लगभग इन्हीं कीमतों पर गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो पाएंगे।
फिलहाल स्टॉक उपलब्ध, किल्लत नहीं

अतिषय एचपी गैस एजेंसी के संचालक सुमित जैसवाल बताते हैं कि फिलहाल गैस की कोई किल्लत नहीं है।
जैसा अब तक गैस कंपनी उन्हें स्टॉक अलॉट करती आई है वैसे ही स्टॉक आ रहा है और डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि कंपनी ने फिलहाल ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर किल्लत या
गैस की कमी संबंधी कोई बात सर्कुलर में नहीं की है।

Read More…Honour : छिंदवाड़ा का लाल वीरता पदक से अलंकृत
Read More…Inquiry : बढ़ सकती हैं परासिया नपाध्यक्ष की मुसीबतें!
