Kanafoosee : ‘भाई’ का ‘भौकाल’ खुलेआम काट रहा अवैध कालोनी !

निगम की नजर नहीं, कई प्लॉट बेचे

Kanafoosee : छिंदवाड़ा। शहर में लग्जरी कार को लेकर चर्चित एक ‘भाई’ का ‘भौकाल’ इतना बढ़ गया है कि

अब वह धड़ल्ले से प्रशासन को ही चुनौती देने पर उतारू हो गया है। भाई नगर निगम की नजरों के सामने ही

अवैध कालोनी काट रहा है। इतना ही नहीं भाई ने अवैध कालोनी में कई प्लॉट ‘निपटा’ भी दिए हैं और

उसके विस्तार में लग गया है। कानाफूसी है कि सोशल मीडिया पर नेताओं के साथ और अपनी

धनाढ्यता के प्रमाण स्वरूप फोटो और रील वायरल कर भाई ने सब तरफ अपना जलवा बिखेर रखा है।

कुछ दिन पहले भाई को समाजसेवा का ‘भूत’ भी चढ़ा था जो जल्द उतर गया।

इस राजनीतिक रसूख का वह जमकर इस्तेमाल कर रहा है और अफसरों में अपनी

धाक जमाने का प्रयास कर रहा है। इस धाक की आड़ में वह अवैध कालोनी का काम धड़ल्ले से कर रहा है।

आश्चर्यजनक पहलू यह है कि जो निगम लगातार अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई

और एफआईआर करवा रहा है उसके जिम्मेदारों को यह कालोनी नजर नहीं आ रही।

यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो आने वाले समय में प्रशासन, पुलिस के साथ

अवैध कालोनी में प्लॉट खरीदने वालों की परेशानियां बढऩा तय हैं।

ग्राहक की फोटो ग्रुप में करते हैं शेयर

लग्जरी गाड़ी वाले भैया की इस अवैध कालोनी में साइट विजिट करने वाले ग्राहकों को पहले तो साइट पर ही

एक युवक पूरा लेआउट दिखाता है, फिर प्लॉट के खरीददार की फोटो खीचकर, नाम और मोबाइल नंबर के साथ

उनके कार्यालय के ग्रुप में तुरंत शेयर करता है। इसके बाद कार्यालय से युवतियां फोन करती हैं और प्लॉट

बुक करने संबंधी जानकारी लेती है। बहरहाल, अब देखना है कि नगर निगम की नजर इस लेआउट पर कब पड़ती है।

Read More…LPG Price Rise : महंगी हुई गैस, नई कीमतें हो गईं लागू

Read More…Honour : छिंदवाड़ा का लाल वीरता पदक से अलंकृत

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *