निगम के बिगड़ते हालात, रोजमर्रा के काम प्रभावित
Trouble : छिंदवाड़ा। नगर निगम के कचरा वाहनों के पहिए सोमवार सुबह थम गए।
सभी कचरा वाहन परासिया रोड स्थित फटका मशीन प्रांगण में खड़े रहे। इसका कारण
डीजल का टोटा होना बताया गया। लगभग दो घंटे खड़े रहने के बाद उन कचरा वाहनों को
डीजल उपलब्ध करवाया गया जो शहर के मुख्य मार्गों से कचरा संग्रहण करते हैं।
वार्डों के अंदर जाने वाले कचरा वाहन खड़े ही रहे। जिन वाहनों में पहले से डीजल था
उन्हें जरूर ‘खास’ काम पर भेज दिया गया। इस संबंध में वाहन चालक कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।
Advertisement

उनका कहना था कि अधिकारियों के आदेश का इंतजार है, वे जब बोलेंगे तब काम पर निकल जाएंगे।
इस दौरान सभी वाहन चालक और संबंधित कर्मचारी फटका मशीन प्रांगण में ही बैठक नजर आए।
डीजल का स्टॉक कम
निगम के वाहन पुलिस पेट्रोल पंप से डीजल भरवाते हैं। पंप के मैनेजर लखन सिंह बघेल ने बताया कि
पंप में स्टॉक कम था। इसके चलते इंमरजेंसी वाहन जैसे फायर ब्रिगेड और शव वाहनों को ही डीजल दिया गया।
शहर के मुख्य मार्गों से कचरा संग्रहण करने वाले कुछ कचरा वाहनों को भी डीजल उपलब्ध करवाया गया है।
उन्होने बताया कि जैसे ही डीजल के टैंकर आ जाएंगे, व्यवस्था बन जाएगी।
50 लाख का बिल बकाया !
Advertisement

सूत्र बताते हैं कि पुलिस पेट्रोल पंप का नगर निगम पर 50 लाख रुपए से अधिक का बिल बकाया है।
इसके चलते पंप से डीजल की सप्लाई रोक दी गई। हालांकि इसकी पुष्टि किसी भी आधिकारिक व्यक्ति ने नहीं की।
बहरहाल, हकीकत जो भी हो, हालात यही रहे तो एक बार फिर शहर वासियों को सफाई व्यवस्था से जूझना पड़ सकता है।
Read More…Performance : …तो कुर्सी से उतार दिया जाएगा ओक्टे को !
Read More…Question On Security : वीआईपी रोड की सुरक्षा ‘बेचने’ में लगा कबाड़ी !
