भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
Efficiency : भोपाल। प्रदेश में इंदौर में शिक्षा प्राप्त करने के समय से ही विद्यार्थी परिषद में लगातार
वर्षों तक सक्रिय रहते हुए अनेक दायित्वों का निर्वहन करने वाले डॉ. नितिन मोहन डेहरिया को
प्रदेश भाजपा का मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। हाल ही में घोषित सूची में भोपाल से उनकी नियुक्ति हुई है।
गौरतलब है कि एक माह पूर्व इन्हें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
भी सौंपी गई है। यह उनकी विद्यार्थी परिषद से सीधे प्रदेश भाजपा मोर्चा में उड़ान है।
नितिन की संपूर्ण शिक्षा ही मास कम्युनिकेशन और पत्रकारिता में हुई है।
स्नातकोत्तर और पीएचडी भी इसी विषय में हुई है इसलिए संगठन ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए
उन्हें यह दायित्व सौंपा है। नितिन अनेक आंदोलन प्रदर्शनों के साथ-साथ कई रचनात्मक कार्यों,
वक्ता गुणों और लेखनी से भी अपनी पहचान बनाते हुए यहां तक आए हैं।
ADVERTISEMENT

Read More…Chhindwara Congress : छिंदवाड़ा कांग्रेस में भी दो फाड़, अंदरूनी लड़ाई बढ़ी !
Read More…Misdeed : छिंदवाड़ा की नाबालिग से भोपाल में दुष्कर्म, 2 युवतियों सहित चार हिरासत में !
