सप्ताह भर में घोषणा का अनुमान, वरिष्ठों ने दी स्वीकृति
BJP News : छिंदवाड़ा/भोपाल। वित्त विकास निगम की कमान पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को दी जा सकती है।
इस संबंध में जल्द ही घोषणा हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा में निगम-मंडलों के
बंटवारे को लेकर लगभग सहमति बन गई है। दिल्ली में बैठे वरिष्ठ नेताओं ने भी भोपाल से भेजी गई सूची पर
अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी है। सप्ताह भर में निगम-मंडलों में नियुक्तियां कर दी जाएंगी।
Advertisement

गौरतलब है कि दीपक सक्सेना पहले कांग्रेस में थे और कमलनाथ के करीबी माने जाते थे।
अब वे सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हैं। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद से ही अटकलें
लगाईं जा रहीं थीं कि उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।
बहरहाल, उनके समर्थक भी लंबे समय से इसी उम्मीद में थे।

Read More…EOW Raid : रिटायर्ड एसडीओ के घर पहुंची टीम !
Read More…Visit : छिंदवाड़ा की महिलाएं स्वयं सशक्तिकरण का उदाहरण : गुंजन चौकसे
