Complaint : अमरवाड़ा के भाजपा नेता पर अवैध प्लॉटिंग के आरोप

किसानों से जबरन दानपत्र भरवा रहा, कलेक्टर से शिकायत

Complaint : छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा के भाजपा नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति तिवारी के पति

नितिन तिवारी के विरुद्ध कलेक्टर से लिखित शिकायत की गई है।

उन पर अवैध प्लॉटिंग, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण एवं निर्माण, फर्जी तरीके से भूमि विक्रय,

रेरा अधिनियम का उल्लंघन, शासकीय भूमि पर प्लॉटिंग कर बेचना,

किसानों पर दबाव बनाकर दानपत्र लिखवाना और अवैध खनन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Advertisement

शिकायत की खास बात ये है कि शिकायतकर्ता कोई और नहीं बल्कि भाजपा से ही नगर पालिका सभापति

दीपा मुकेश सूर्यवंशी हैं। कलेक्टर से की गई शिकायत में दीपा मुकेश सूर्यवंशी ने लिखा है कि

अमरवाड़ा नगर एवं उससे लगे क्षेत्रों में संगठित रूप से अवैध प्लॉटिंग कर शासन को

करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। विशेष रूप से नितिन तिवारी पिता लोकेश तिवारी,

निवासी वार्ड क्रमांक 12, वर्तमान निवास वार्ड क्रमांक 14 एक्सचेंज के पास अमरवाड़ा द्वारा

उक्त अनियमितताएं की जा रही हैं। शिकायत में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने,

अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने एवं शासन को हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन कर

वसूली किए जाने की मांग की गई है।

तहसीलदार-सीएमओ को जांच का जिम्मा

इस मामले में कलेक्टर ने शिकायत अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे को अग्रिम कार्रवाई के लिए

निर्देशित करते हुए भेज दी है। एसडीएम हेमकरण धुर्वे के अनुसार उन्होने जांच कर जिम्मा

अमरवाड़ा तहसीलदार और सीएमओ को सौंपा है जो 15 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करेंगे

जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नितिन का लगातार विवादों से नाता

यह पहली बार नहीं है जब अमरवाड़ा का भाजपा नेता नितिन तिवारी सुर्खियां बटोर रहा है।

उसका विवादों से लगातार नाता बना हुआ है। सत्तारूढ़ भाजपा की साख पर बट्टा लगाने का कोई मौका

शायद ही उसने छोड़ा हो। बहरहाल, नितिन तिवारी की शिकायतों की फहरिस्त जल्द ही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हाथों में होगी जो रवाना हो चुकी है।

Advertisement

Read More…BJP News : दीपक सक्सेना को वित्त विकास निगम की कमान देने तैयारी !

Read More…EOW Raid : रिटायर्ड एसडीओ के घर पहुंची टीम !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *