IPL Satta : राधे एक्सचेंज का मास्टरमाइंड कौन ?

छिंदवाड़ा में आईपीएल सट्टा चरम पर

IPL Satta : छिंदवाड़ा। राधे एक्सचेंज…ऐसा नाम जो आज छिंदवाड़ा के लगभग हर आईपीएल सटोरिए

की जबान पर है। यह रैकेट छिंदवाड़ा में आईपीएल सट्टे की जमकर आईडी बांट रहा है।

इस रैकेट में छिंदवाड़ा के कई नामचीन और सफेदपोश लोग शामिल हैं। बहरहाल ये सवाल भी

हर किसी की जबान पर है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर आईपीएल सट्टे का अवैध कारोबार

करने वाले इस रैकेट ‘राधे एक्सचेंज’ का मास्टर माइंड कौन है ? सूत्रों की मानें तो राधे एक्सचेंज

का ‘धंधा’ आसपास के पांच जिलों में सबसे बड़ा है। यहां तक कि नागपुर से भी आगे निकलने की

तैयारी राधे एक्सचेंज कर चुका है। इस रैकेट का कारोबार कुछ करोड़ नहीं बल्कि कुछ सौ करोड़ में पहुंच रहा है।

श्याम टाकीज के होटल में लेन-देन

Advertisement

सूत्रों के अनुसार राधे एक्सचेंज के कर्ताधर्ता श्याम टाकीज स्थित एक होटल में पूरा

लेन-देन करते हैं। इसी होटल में बैठक में सब कुछ निपटाया जाता है। बहरहाल अक्षर भास्कर की पड़ताल

जारी है। जल्द ही मास्टर माइंड और सफेदपोशें के नाम सामने आएंगे।

Advertisement

Read More…Protests : कांग्रेस ने नगर निगम में फोड़े मटके

Read More…Action : हद है ! पुलिस सड़क पर उठक बैठक लगवा रही लेकिन सुधरने तैयार नहीं

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *