भाजपा जिला अध्यक्ष ने जारी किया शो कॉज नोटिस
BJP MP News : छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं।
उनका एक आपत्तिजनक ऑडियो और महिला के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिला
भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी को शो कॉज (कारण बताओ) पत्र भी
जारी किया है। जारी सूचना पत्र में उल्लेख किया गया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के
निर्देशानुसार जुन्नारदेव नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी के सार्वजनिक आचरण एवं व्यवहार के संबंध में
अत्यंत गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर संगठन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया है।
उन्होने चंद्रवंशी से 7 दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि
निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने अथवा स्पष्टीकरण असंतोषजनक
पाए जाने की स्थिति में पार्टी संगठनात्मक अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए पद एवं
पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन की कार्रवाई करने हेतु विवश होगी।
देर रात जारी की विज्ञप्ति
भाजपा ने विवेक चंद्रवंशी को जो कारण बताओ पत्र जारी किया है उस पर 12 मई 2026 की तारीख अंकित है लेकिन
इसकी प्रेस रिलीज 18 मई 2026 को रात्रि तकरीबन 11.45 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से मीडिया को दी गई।
क्या है ऑडियो में ?
वायरल ऑडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है वह विवेक चंद्रवंशी की बताई जा रही है। जिसकी वह
आवाज है वह न सिर्फ महिला को गंदी गालियों के साथ धमका रहा है बल्कि भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए
भी आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर रहा है। इसके साथ जो फोटो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला और
विवेक चंद्रवंशी आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। अक्षर भास्कर डिजिटल इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
बताया जाता है कि मामला अवैध संबंधों को लेकर है और इसकी शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष एवं
पुलिस के समक्ष की गई है। बहरहाल पूरा प्रकरण जांच के बाद ही साफ होगा।
Read More…Treachery : ‘जीते’ ने पार्टनर के साथ फिर कर दिया खेला !
Read More…IPL Satta : राधे एक्सचेंज; विष्णु, रोहन, संजू तेल, पवन और हैप्पी का रैकेट
