गुणवत्ता और लापरवाही पर उठ रहे सवाल
Public Problem : केवलारी। ब्राडगेज निर्माण के दौरान केवलारी से मलारा की ओर जाने वाली सड़क
जिससे केवलारी क्षेत्र के लगभग 20-25 गांवों और अनेक शासकीय विभागों सहित कन्याशाला
की ओर आवागमन होता है, जहां रेल लाइन के नीचे से अंडरपास ब्रिज का निर्माण रेलवे द्वारा किया गया था।
इसके बनने के बाद से ही ब्रिज के नीचे से गुजरने वाले हर यात्री और स्कूली बच्चों की मुसीबत बढ़ गयी है।
वजह है वहां से निकले तीन ओर के रास्ते और ब्रिज के नीचे अथाह जल का जमाव।
विगत कुछ दिनों से उक्त अंडरपास ब्रिज के नीचे के हिस्से में पानी भरने से क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क
का फिर से रेल्वे के इंजीनियरों की देखरेख में फिर से निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन
ठेकेदार की लापरवाही और निम्न स्तर के घटिया निर्माण कार्य के चलते लोगों में नाराजगी
देखी जा रही है। ठेकेदार के द्वारा उक्त सड़क का एक ओर आधी सड़क में निर्माण कार्य पूर्ण कर
एक तरफ की सड़क खाली छोड़ दी गयी जिससे वहां जल निकासी पूर्णत: बंद हो गयी है। कीचड़ और पानी हर
समय भरा रहने की वजह से आवागमन मुश्किल हो गया है। रेल्वे के इंजीनियरों के सामने ही
गुणवत्ता को ताक पर रख घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर आधी सड़क का निर्माण
कर बाकी का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया जिससे अब वहां से गुजरने वाली जनता परेशान है।

इतना ही नही वहां से निकाले गए ड्रेनेज सिस्टम को फिर से अनदेखा कर दिया गया और पानी की
निकासी का उचित प्रबंध नही किया गया जिससे आने वाले समय में फिर से जनता को
जलभराव की परेशानी का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। रेलवे के जिम्मेदार अफसरों से
जनता से मांग की है कि जलनिकासी का उचित प्रबंध कर कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए
ताकि आने वाले समय मे फिर से आम जनता को परेशानी से मुक्ति मिल सके।
Read More…Strike : दवा दुकान के संचालकों ने की एक दिवसीय हड़ताल
Read More…Public Problem : केवलारी में घंटो तक लग रहा मुख्य सड़क पर जाम
