फंड इकट्ठा कर भोपाल की ओर रवानगी की चर्चा
Kanafoosee : छिंदवाड़ा। जिले की एक जनपद की सीईओ मैडम का ट्रांसफर रुकवाने के लिए एक सचिव साहब लामबंद हो गए हैं।
ये कोई मामूली सचिव नहीं हैं बल्कि अपने संगठन के ब्लाक मुखिया भी हैं।
इनकी जनपद में सीईओ मैडम से इनकी खूब पटरी बैठती है। मैडम कभी इनका कोई काम
करने से मना नहीं करती हैं। इसके चलते जनपद के अन्य कर्मचारी भी इन सचिव साहब
का कोई काम नहीं रोकते हैं। अब समस्या यह खड़ी हो गई है कि मैडम का कार्यकाल जनपद में
पूरा होने को है। उनके स्थानांतरण की पूरी संभावना है जिससे सचिव साहब चिंतित हैं।
मैडम का भी मन क्षेत्र में लग गया है। वे भी जाना नहीं चाहतीं। तो स्थानांतरण रुकवाने के लिए
बकायदा कुछ ठेकेदारों और इंजीनियर से सचिव साहब ने फंड इकट्ठा किया और मैडम के साथ
राजधानी की ओर कूच की तैयारी कर ली है या यूं कहें कि जब आप ये कानाफूसी पढ़ रहे होंगे
तब तक दोनों रवाना भी हो चुके होंगे। अब स्थानांतरण रुकता है या नहीं यह तो राजधानी में बैठे
कर्ताधर्ता ही तय करेंगे लेकिन फिलहाल मैडम की कश्ती का किनारा न बदले
यह जिम्मेदारी सचिव साहब ने ले ली है। कानाफूसी तो यह भी चल रही है कि दोनों
एक दूसरे की बहुत ‘केयर’ करते हैं और मामला कोयलांचल का है।
Read More…Kanafoosee : गुर्रू और जीते; कमल के नीचे से कीचड़ निकालने में लगे !
Read More…Shock : परमजीत विज और विनोद मालवी के विरुद्ध कोर्ट ने दर्ज किया प्रकरण
