Exhortation : ‘सबको एक मंच पर समेटने वाले नेता, आप चुनाव लड़ें’

पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष का संबोधन वायरल

Exhortation : छिंदवाड़ा। चौधरी चंद्रभान सिंह किसी परिचय के माहताज नहीं हैं। ये भारतीय जनता पार्टी

का जो विशाल समूह दिख रहा है ये उनके अथक प्रयासों से है…उन्होने अपनी पूरी जवानी पार्टी को

सींचने में लगा दी, और ये दिन भी हम देख रहे हैं जब सारे एक मंच पर हैं।

Advertisement

ये भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा कही गईं संबोधन की वो लाइनें हैं जो उन्होने पूर्व मंत्री

और वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी चंद्रभान सिंह के जन्मदिन पर वृंदावन लॉन में आयोजित

समारोह में कहीं। उन्होने कहा कि आज हम सबको एक मंच पर समेटने वाले नेता के रूप में

चौधरी चंद्रभान सिंह को देख रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई लोगों ने तो राजनीति

आपको देखकर शुरू की है। मंच से इस संबोधन में श्री यादव ने यह भी कहा कि आप जरूर चुनाव लड़ें

और इस पार्टी को और सीचें। भाजपा जिलाध्यक्ष का यह संबोधन सोशल मीडिया पर जमकर

वायरल हो रहा है। छिंदवाड़ा में इस वक्त जो सियासी माहौल चल रहा है उसमें इस संबोधन के मायने

राजनीतिक पंडित अपनी-अपनी समझ अनुसार निकाल रहे हैं। गौरतलब है कि चौधरी चंद्रभान सिंह

का जन्मदिन प्रतिवर्ष उनके समर्थक बड़ी धूमधाम से मनाते हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

भाजपा में चल रही गुटबाजी की खबरों के बीच बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों

की मौजूदगी ने न सिर्फ इस समारोह को और भी चर्चा में ला दिया बल्कि उनके

Advertisement

विरोधियों को काफी कुछ सोचने पर मजबूर भी कर दिया।

कांग्रेस विधायक और नेता भी पहुंचे

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता के जन्मदिन का ये समारोह इसलिए भी चर्चाओं में है कि इसमें कांग्रेस के चौरई

विधायक सुजीत चौधरी, जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, परासिया विधायक सोहन वाल्मिक

और सौंसर विधायक विजय चौरे के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

गंगाप्रसाद तिवारी और कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए। हालांकि ये राजनीतिक नहीं

उनका निजी कार्यक्रम था लेकिन समारोह का माहौल भाजपा-कांग्रेस ‘गठबंधन’ की तरह नजर आया।

एक गुट नहीं पहुंचा

पूर्व मंत्री के जन्मदिन समारोह में कांग्रेस विधायक और नेता भी पहुंचे लेकिन भाजपा के एक गुट के नेता

कहीं नजर नहीं आए। यह भी चर्चा में बना हुआ है।

Read More…Kanafoosee : गुर्रू और जीते; कमल के नीचे से कीचड़ निकालने में लगे !

Read More…Kanafoosee : मैडम का ट्रांसफर रुकवाने सचिव साहब लामबंद !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *