Action : नहीं ‘निगल’ पाए नाला, निगम ने तोड़ा निर्माण

सिग्नेचर कालोनी के पास नाले से हटाया अतिक्रमण

Action : छिंदवाड़ा। सिग्नेचर कालोनी के पास नाले पर किया गया अतिक्रमण नगर निगम ने

गुरूवार को (आज) ढहा दिया। बताया जाता है कि उक्त स्थान पर लगभग चालीस फिट के नाले की जमीन पर

अतिक्रमण कर उसे तीन फिट का बना दिया गया। नगर निगम की टीम दोपहर लगभग 1 बजे

अतिक्रमण हटाने पहुंची। मौके पर मौजूद भूमि स्वामी के परिवार के सदस्यों ने इस कार्रवाई का विरोध

जताया और पटवारी से जमीन की नपाई करने के बाद ही कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद निगम अमले ने पटवारी को मौके पर बुलाकर नपाई की जिसमें नाले पर अतिक्रमण

स्पष्ट हो गया। इस प्रक्रिया में लगभग दो घंटे का समय लगा जिसके बाद निगम की जेसीबी ने पूरा

अतिक्रमण ढहा दिया।

कॉलम भी खड़े हो गए थे…

नाले पर अतिक्रमण कर बकायदा बेस डालकर कॉलम भी खड़े कर लिए गए थे। नाले का साइज

और डिजाइन भी अक्रिमणकारी ने अपनी मर्जी से कम ज्यादा कर लिया था।

इस नाले पर स्लैप डालकर बड़ा और पक्का निर्माण की योजना थी जिसे निगम ने धराशायी कर दिया।

Advertisement

Read More…Allegation : शहर की जनता को भगवान भरोसे छोड़ा महापौर ने : मोखलगाय

Read More…Complaint : सरकारी नाले पर अवैध कब्जा, कर दिया निर्माण !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *