वित्तीय लेन-देन के संबंध में होगी पूछताछ
Summons : छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी को ईओडब्ल्यू
(आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई, जबलपुर) ने ‘आमंत्रण’ भेजा है। उन्हें बतौर ‘मेहमान’ 9 जुलाई 2026 को
ईओडब्ल्यू के एसपी के समक्ष पेश होने कहा गया है। इस दौरान उनकी ‘मेहमान नवाजी’ में कुछ
सवाल पूछे जाएंगे जिनका जवाब उन्हें देना होगा। प्र्राप्त जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा
नगर पालिका में दिनांक 8/8/2022 से 1/9/2025 के दौरान विभिन्न वित्तीय लेन देन,
Advertisement

योजना 2.0 टंकी पेयजल निर्माण, पाईप लाइन, फिल्टर प्लांट, बीटी रोड निर्माण आदि
के संबंध में उनसे पूछताछ होगी और उनका कथन दर्ज किया जाएगा।
उनसे दस्तावेजों के साथ लाने कहा गया है। बहरहाल इस मामले ने राजनीति गलियारों में
चर्चाओं को जन्म दे दिया है। प्रीति तिवारी और नितिन तिवारी को सांसद बंटी विवेक साहू का
करीबी माना जाता रहा है। इस मामले से सांसद की छवि को भी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
Read More…Chhindwara RTO : कृष्णा और संतोष बने आरटीओ कार्यालय के कमाऊ पूत !
Read More…Poster War : विधायक के बाद सांसद ‘लापता’
