Illegal Liquir : किराना दुकान पर बेच रहे थे अवैध शराब, 6 पेटी जप्त

ग्राम हिवरा में की कार्रवाई, दो आरोपी भी गिरफ्तार

Illegal Liquir : छिंदवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त

बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के चौरई अमले ने चांद क्षेत्र के ग्राम हिवरा में

अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। टीम ने लालगांव-हिवरा मार्ग स्थित एक नमकीन

एवं किराना दुकान पर दबिश देकर वहां अवैध रूप से संग्रहित 06 पेटी देशी एवं विदेशी शराब जप्त की है।

कार्रवाई के दौरान दुकान की तलाशी में 03 पेटी ऑफिसर्स च्वॉइस व्हिस्की, 02 पेटी मैकडॉवल रम

तथा एक पेटी देशी मसाला मदिरा बरामद हुई। मौके से आरोपी रघुराज एवं अवधेश को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) एवं

42 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी

राजेश सिंघल, आबकारी आरक्षक राजकुमार यदुवंशी एवं श्रीमती भारती मरकाम उपस्थित रहीं।

Read More…Summons : अमरवाड़ा नपाध्यक्ष प्रीति तिवारी को ईओडब्ल्यू का ‘आमंत्रण’

Read More…Chhindwara RTO : कृष्णा और संतोष बने आरटीओ कार्यालय के कमाऊ पूत !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *