मिल गया प्रभार, अब वसूली की तैयारी
Kanafoosee : छिंदवाड़ा। पढ़ाई लिखाई से संबंधित एक विभाग के मुखिया को इसी ‘नेचर’ के
अन्य विभाग का प्रभार आखिर मिल ही गया। पहले इन साहब की कड़ी मशक्कत के बाद भी
किसी और को प्रभार दे दिया गया था। कानाफूसी है कि तभी से साहब ने इसे अपने
ईगो का प्रश्न बना लिया था। इसके बाद उन्होने साम-दाम-दंड-भेद की रणनीति अपनानी
शुरू की और आखिर वे सफल हो ही गए। पिछले अधिकारी को हटाकर उन्हें प्रभार दे दिया गया।
उनके प्रभार में आते ही उनके ‘चाहने’ वालों ने खोज खबर लेनी शुरू की कि आखिर
किस रणनीति के तहत साहब सफल हुए। इस पर पता चला कि साहब की ‘दाम’ वाली रणनीति
काम कर गई। उन्होने 18 लाख का सूटकेस राजधानी में घुमाया और प्रभार ‘छीन’ लिया।
विभाग में कानाफूसी है कि अब साहब के निर्देशों से साफ तौर पर समझ में आ रहा है कि वे
18 लाख की वसूली की तैयारी पूरी तरह कर चुके हैं। बहरहाल, इस प्रकरण से यह तो
समझ में आ गया कि सरकार में साम-दंड-भेद चले न चले लेकिन ‘दाम’ की रणनीति जमकर चल रही है।
Read More…Fraud : साबिर अली ने छिंदवाड़ा से 5.46 लाख उड़ाए, हरभजन बन कर रहा था नौकरी
Read More…Chhindwara RTO : ‘दक्षिणा’ के चक्कर में पेपर का मोह नहीं छोड़ पा रहे प्रभारी आरटीओ !
