Protest : दमोह घटना का विरोध, अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

Protest : छिंदवाड़ा। नगर पालिका दमोह के सीएमओ के मुंह पर कालिख पोतने की घटना का पुरजोर

विरोध किया जा रहा है। घटना के विरोध में गुरुवार को नगर निगम कमिश्नर सहित जिले के सभी सीएमओ

ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन दिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

इस घटना को लेकर प्रदेश भर के प्रशासनिक अधिकारियों में रोष है।

नगर निगम कमिश्नर सीपी राय ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

इससे प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष रूप से अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपना कार्य करने से रोका जा रहा है।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे सभी अधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

इसके लिए आवश्यक है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

Read More…Minister Visit : छ: साल बाद निकला जियोस की बैठक का ‘मुहूर्त’

Read More…Movement : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का हल्ला बोल; आंदोलन शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *