Illegal Construction : तोड़ा जाएगा बिना अनुमति बनाया जा रहा कार शोरूम!

सुदीप पंड्या के नाम से जारी हो चुके 2 नोटिस, निकली मियाद

Illegal Construction : छिंदवाड़ा। परासिया रोड पर बनाए जा रहे एक कार शो रूम को निगम जल्द ही तोडऩे की

कार्रवाई कर सकता है। इस कार शो रूम का भारी भरकम ढांचा स्टील और लोहे से खड़ा कर दिया गया है, वह भी निगम से

बिना अनुमति लिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम ने इस संबंध में सुदीप पंड्या के नाम से

दो नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा लेकिन सुदीप पंड्या द्वारा कोई जवाब, दस्तावेज या निर्माण से संबंधित

स्वीकृति निगम में पेश नहीं किए गए। सुदीप पंड्या को एक मई को दूसरा नोटिस नगर निगम आयुक्त द्वारा

जारी किया गया था जिसमें तीन दिवस में बिना अनुमति जारी भवन निर्माण कार्य को तत्काल बंद किया जाकर,

भूमि स्वामित्व एवं निर्माण से संबंधित समस्त दस्तावेज निगम कार्यालय में प्रस्तुत करने कहा गया था।

नोटिस में यह भी कहा गया था कि यदि दस्तावेज आदि प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

और बिना अनुमति निर्माण कार्य को हटाया जाएगा।

न काम रुका, न जवाब प्रस्तुत किया

बिना अनुमति निर्माण करने वालों के हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नोटिस की मियाद

खत्म होने के कई दिनों बाद भी न तो कार शो रूम का बिना अनुमति चल रहा निर्माण कार्य रोका गया न निगम

कार्यालय में कोई जवाब प्रस्तुत किया गया।

सूत्र बताते हैं कि अब आगे की कार्रवाई के लिए फाइल एक बार फिर

आयुक्त की टेबल पर पहुंच गई है।

आयुक्त के साइन करते ही निगम अमला बिना अनुमति निर्माण को हटाने निकल पड़ेगा।

इनका कहना है

सुदीप पंड्या के नाम से बिना अनुमति निर्माण संबंधी दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

जवाब नहीं दिए जाने या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने की दशा में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • ईश्वर चंदेली, कार्यपालन यंत्री नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा

Read More…Kanafoosee : आप मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते…!

Read More…Politics : अगर ‘शाह’ गए तो आ सकते हैं ‘शाह’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *