Accident : वी2 मॉल की लिफ्ट गिरी, 5 महिलाएं, 4 बच्चे गंभीर

घायलों में 2 अन्य भी शामिल

Accident : छिंदवाड़ा। लालबाग रोड स्थित वी2 मॉल में गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया।

बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 5 महिलाएं और 4 बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। यह लिफ्ट तीसरी मंजिल से आ रही थी।

सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि लिफ्ट का आकार छोटा था।

लिफ्ट ओवरलोड हो गई और वायर टूटने से हादसा हुआ। पुलिस जांच कर रही है।

हादसे में शर्मिला इनवाती नामक महिला के दोनों पैर टूट गए। उन्होंने बताया, तीसरी मंजिल पर लिफ्ट थी।

दरवाजा खुला और तीन लोग सवार हुए। इसके बाद चार लोग और चढ़े। फिर दो बच्चों के साथ एक दंपती जैसे ही दाखिल हुआ,

लिफ्ट का गेट भी बंद नहीं हुआ और लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई।

सवाल खड़े हो रहे हैं कि ओवरलोड होने पर अलॉर्म क्यों नहीं बजा? इनवाती के दोनों पैर टूट गए।

क्षमता का नहीं पता

हादसे के बाद मॉल में चीख-पुकार मच गई। कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल भेजा।

एएसपी आयुष गुप्ता ने बताया, लिफ्ट के मेंटेनेंस व अन्य लापरवाही की जांच की जा रही है।

मॉल रामचरण अग्रवाल चला रहे हैं। वे शहर से बाहर थे। नागपुर की कंपनी ने लिफ्ट लगाई है, अभी क्षमता की जानकारी पुलिस को नहीं है।

Read More…Award : भावना डेहरिया को फिलहाल नहीं मिल पाया विक्रम अवार्ड

Read More…BJP News : ‘पट्ठावाद’ राजनीति पर हेमंत का प्रहार!

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *