Amazing : टूटी-फूटी छत के नीचे बसेरा और 1780 रुपए का टैक्स नोटिस

नल नहीं फिर भी 50 रुपए जल कर जोड़ा, निगम अध्यक्ष ने उठाया मामला

Amazing : छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम द्वारा एक महिला को भेजा गया टैक्स नोटिस राजनीतिक गलियारों में

चर्चाओं में है। इस मामले को कांग्रेस नेता व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने उठाया है।

उन्होने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार में सुविधाएं कम, टैक्स ज्यादा, सुरक्षा कम और अत्याचार ज्यादा है।

विकास शून्य और विकास का झूठा वादा भरपूर है। यह केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की सच्चाई है।

निगम जनता को सुविधाएं कम और टैक्स भरपूर वसूल रही।

यह है मामला

श्री मागो ने बताया कि नगर के वार्ड 20 में निवासरत 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला जो टूटी-फूटी छत के

नीचे जीवन यापन कर रही है उसे नगर निगम द्वारा वर्ष 25-26 का 1780 रुपए का टैक्स नोटिस भेजा है।

इसमें संपत्ति कर 218 रुपए एवं कचरा शुल्क 1200 रुपए जमा करने कहा गया है। जबकि टैक्स में

समेकित कर 180, नगरीय उपकर 73, शिक्षा उपकर 73 रुपए वसूला जा रहा है। श्री मागो ने बताया कि

महिला के घर में नल नहीं है फिर भी नल का 50 रुपए शुल्क वसूला जा रहा है।

प्रबंधन ने महिला पर मेहरबानी करते हुए 14 रुपए की छूट भी प्रदान कर उक्त महिला की गरीबी का मजाक उड़ाया है।

निगम अध्यक्ष बोले- तीन काले कानून लागू किए

निगम अध्यक्ष ने आरोप लगाए कि कांग्रेस के पुरजोर विरोध के बावजूद भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने

जनता की परवाह किए बिना तीन काले कानून लागू किए। जिससे अब गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय परिवार

खून के आंसू रो रहे हैं। निगम क्षेत्र में रहने वाले मजदूर व गरीब वर्ग अपनी आय का अधिकांश हिस्सा

टैक्स के रूप में निगम को दे रहे हैं। इससे उनकी तकलीफ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Read More…Complaint : सरपंची हथियाने उपसरपंच कर रहे हैं साजिश!

Read More…Award : भावना डेहरिया को फिलहाल नहीं मिल पाया विक्रम अवार्ड

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *