BJP News : ऐसी रायशुमारी पहली बार, किसे मिलेगा कौन सा पद ?

भाजपा नेताओं में उत्सुकता, घनघनाते रहे फोन

BJP News : छिंदवाड़ा। भाजपा में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी के लिए रायशुमारी की गई।

यह पहला मौका है जब जिला कार्यकारिणी, जनभागीदारी और राजनैतिक नियुक्तियों के लिए इस प्रकार

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मन टटोला गया है। मन टोटलने वाले भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा

भेजे गए आब्जर्वर। अब भाजपा नेताओं में पद को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

हर कोई ये जानने के लिए लालायित है कि किसे कौन सा पद मिलने जा रहा है।

इस रायशुमारी में प्रकोष्ठों के नेताओं को भी अपनी राय रखने का मौका दिया गया।

संगठन द्वारा दिए गए ‘भाव’ से वे भी गद्गद् हैं। जिन प्रकोष्ठों के नेताओं को कुछ ‘बड़े’ नेता

कुछ नहीं समझते थे वे भी इस रायशुमारी के दौरान इन ‘छोटे’ नेताओं के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए।

किसी ने 10 तो किसी ने 4-5 नाम ही लिखे

रायशुमारी के दौरान अपेक्षित भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक प्रोफार्मा दिया गया।

इसमें उनसे 10 नाम लिखने कहा गया। किसी ने काफी सोच समझ कर 10 नाम लिखे तो कोई 4 या 5 नाम ही लिख पाया।

पार्टी के पूर्व विधायकों और विधानसभा लड़ चुके नेताओं से सिर्फ उनके विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं के नाम मांगे गए थे।

अब आगे क्या…?

बताया जाता है कि अस रायशुमारी के बाद सात दिनों के भीतर आब्जर्वर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सामने

इन नेताओं के नाम रखेंगे। इनमें से ही पार्टी कुछ को जिला कार्यकारिणी में तो कुछ को जनभागीदारी आदि में स्थान देगी।

राजनैतिक नियुक्तियां भी इन्हीं नामों में से की जाएंगी। कुछ मिलाकर फिलहाल यह तस्वीर साफ नहीं है कि

किसे कौन से पद से नवाजा जाएगा।

जिला अध्यक्ष की भूमिका अहम

सूत्र बताते हैं कि इस पूरी प्रक्रिया में जिला अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

जिला अध्यक्ष ही इन नामों में से प्रदेश अध्यक्ष को बताएंगे कि किस नेता में किस पद को संभालने के लिए ‘कैलिबर’ है।

हालांकि शेष समीकरणों का ध्यान भी नियुक्तियों के समय रखा जाएगा।

Read More…Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Read More…Membership : सीएम के जिले से सबसे ज्यादा युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता !

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *