Vigil : परासिया रोड पर किसानों ने किया चक्काजाम

यूरिया की मांग, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

Vigil : छिंदवाड़ा। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने परासिया रोड पर स्थित कोल्ड स्टोर के सामने चक्काजाम कर दिया है।

पिछले लगभग एक घंटे से किसान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

वाहन चालकों ने चक्काजाम से बचने के लिए आसपास की कालोनी और मोहल्ले की सड़कों से

निकलने का प्रयास किया लेकिन इनमें भी वाहन फंस गए। दूसरी ओर किसान यूरिया को मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

छिंदवाड़ा एसडीएम सुधीर जैन और देहात थाने का पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

अधिकारी किसानों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन किसान बिना यूरिया सड़क से हटने के लिए तैयार नहीं हैं।

यह प्रदर्शन तब हो रहा है जब आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल छिंदवाड़ा में हैं।

Read More…BJP News : ऐसी रायशुमारी पहली बार, किसे मिलेगा कौन सा पद ?

Read More…Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *