BJP MP News : मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर की पुष्टि

जुन्नारदेव भाजपा में हलचल जारी

BJP MP News : छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने गुरूवार सुबह सोशल मीडिया पर

अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी। उन्होने एक समाचार पत्र में प्रकाशित स्वयं के इस्तीफे के समाचार की

कटिंग शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा ‘भाजपा द्वारा दिए गए दायित्व एवं सहयोग के लिए

हमेशा हृदय से आभारी रहूंगा, धन्यवाद’। गौरतलब है कि विवेक चंद्रवंशी के आपत्तिजनक फोटो और

तथाकथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके इस्तीफे की चर्चाएं तो चल रही थीं

लेकिन कोई भी वरिष्ठ पदाधिकारी इसकी पुष्टि करने तैयार नहीं था। भाजपा संगठन की ओर से भी

इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही थी। बहरहाल इस इस्तीफे के बाद

जुन्नारदेव भाजपा में बीते दो दिनों से चल रही हलचल अचानक शांत हो गई है।

Read More…BJP MP News : जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष का आपत्तिजनक ऑडियो और फोटो वायरल !

Read More…Treachery : ‘जीते’ ने पार्टनर के साथ फिर कर दिया खेला !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *