सफेदपोश की धोखे की एक और कहानी
Treachery : छिंदवाड़ा। खुद को सीधा सादा व्यापारी बताने वाले ‘जीते’ ने एक बार फिर
अपने पार्टनर के साथ खेला कर दिया। हालांकि इस बार पार्टनर नया है और जीते की फितरत से
वाकिफ नहीं था जिसकी वजह से वह जीते के जाल में फंस गया।
मामला बताने से पहले ये बताना जरूरी है कि ‘जीते’ है कौन ? तो आपको बता दें कि ये ‘जीते’ वही है
जिसने गुरैया रोड वाले एक लॉन में अपने विश्वसनीय पार्टनर को धोखा दिया था।
इसके साथ ही परासिया रोड पर एक बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान को खरीदने की करोड़ों रुपए की डील में भी
वह पुराने पार्टनर को धोखा देता इसके पहले ही उसका भंडाफोड़ हो गया था।
ये है धोखे की नई इबारत
बाजार में कानाफूसी चल रही है कि जीते ने परासिया रोड पर लगभग पांच एकड़ जमीन खरीदी।
इस जमीन में उसके साथ नया पार्टनर जुड़ा। डील थी कि पूरी जमीन में तकरीबन 25 प्रतिशत
हिस्सेदारी नए पार्टनर की रहेगी। लेकिन जीते ने जमीन का बहुमूल्य फ्रंट कुछ करोड़ में बिना
अपने नए पार्टनर को बताए ही बेच दिया। जब पार्टनर को पता चला तो उसने जीते से सवाल जवाब किए।
Advertisement

इस पर जीते ने उसे बची जमीन (कम कीमत का पिछला हिस्सा) में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की
रट लगा ली और कुछ करेाड़ में बेचे गए फ्रंट में से हिस्सा देने से स्पष्ट मना कर दिया।
अब बेचारा नया पार्टनर करोड़ों के नुकसान की बात किसी को बता भी नहीं पा रहा
और कुछ कर भी नहीं पा रहा। बहरहाल जीते जरूर इस धोखाधड़ी के बाद सफद कॉलर ऊपर कर घूम रहा है।
Advertisement

Read More…IPL Satta : राधे एक्सचेंज का मास्टरमाइंड कौन ?
Read More…IPL Satta : राधे एक्सचेंज; विष्णु, रोहन, संजू तेल, पवन और हैप्पी का रैकेट
