Meeting : 15 पत्रकारों ने त्यागी अन्य संगठनों की सदस्यता

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की बैठक में कार्यकारणी घोषित

Meeting : केवलारी। नगर केवलारी के पत्रकार भवन में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ब्लॉक इकाई

केवलारी के बैठक संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष शरद दुबे के मुख्य आतिथ्यि एवं जिला इकाई के वरिष्ठ

पदाधिकारी की उपस्थिति में नगर केवलारी में बैठक का आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी राजदीप रांहगडाले ने जानकारी में बताया कि बैठक में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार

परिषद ब्लॉक इकाई की सदस्यता कार्यक्रम में 15 पत्रकार साथियों ने अन्य संघ की

सदस्यता को त्याग कर परिषद की सदस्या ग्रहण की। जिला अध्यक्ष शरद दुबे के मार्गदर्शन में

ब्लाक इकाई की कार्यकारणी घोषित की गयी है। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र पटले, उपाध्यक्ष

श्रीमति जमुना अहिवार, प्रीतम पाल, सचिव धरमचंद जैन, संगठन मंत्री पवन बघेल, मीडिया प्रभारी

राजदीप रांहगडाले कोषाध्यक्ष प्रवीण दुबे एवं जिला कार्यकारणी समिति में राजू मेहरा, नीलेश अवधिया,

अशोक बंदेवार वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल किया गया। कार्यक्रम के समापन में केवलारी

एसडीएम महेश अग्रवाल, तहसीलदार शशांक मेश्राम ने पत्रकारों को समाज का आइना बताते हुए

उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों मौजूद रहे।

Read More…Public Problem : रेलवे अंडर ब्रिज का घटिया निर्माण कार्य !

Read More…Strike : दवा दुकान के संचालकों ने की एक दिवसीय हड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *